- For Appointment:
- +91 63590 11009
- Chat on Whatsapp
GIST अक्सर संयोग से मिलता है — किसी और वजह से हुई endoscopy या CT में, या काले दस्त और ख़ून की कमी की जाँच में. यह गाँठ आमाशय या आँत की दीवार से उगती है, अंदरूनी परत से नहीं, इसलिए operation में सिर्फ़ गाँठ स्वस्थ दीवार के किनारे के साथ निकाली जाती है और अंग बचता है. छोटी-मझोली गाँठ अच्छी जगह हो तो robot से. Apollo Hospital, Bhat, Gandhinagar · Gota OPD, Ahmedabad.
आख़िरी अपडेट: 7 अक्टूबर 2026

Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre. Surgical gastroenterology में super-specialty training, इसी विषय में दो उच्च डिग्रियाँ, और GI और cancer surgery का 18 साल का अनुभव. भोजन नली के जोड़ के पास के, duodenum के, या पहले गोली की ज़रूरत वाले GIST operation तय होने से पहले tumour board में रखे जाते हैं.
Gastrointestinal stromal tumour (GIST) को उसके चारों ओर स्वस्थ दीवार के किनारे के साथ निकाला जाता है — एक से दो सेंटीमीटर काफ़ी है — lymph nodes की सफ़ाई के बिना. लक्ष्य: गाँठ पूरी निकालना, और आमाशय या आँत जितना हो सके बचाना.
गाँठ कहाँ है और कितनी बड़ी, यही तरीका तय करती है. आमाशय (stomach) की लगभग पाँच सेंटीमीटर तक की, अच्छी जगह बैठी गाँठ आम तौर पर दूरबीन या robot से wedge करके निकाली जाती है. बड़ी, नाज़ुक गाँठ, या bleeding या छेद वाली emergency में operation open.
Robot की असली क़ीमत वहाँ है जहाँ जोड़ बंद करना मुश्किल है: भोजन नली के जोड़ या आमाशय के मुँह के पास, जहाँ stapler रास्ता सँकरा कर सकता है, वहाँ मुड़ने वाले औज़ारों से Dr Harsh Shah दीवार हाथ से टाँके लगाकर बंद करते हैं और रास्ता चौड़ा रखते हैं.
GIST साफ़, स्वस्थ दीवार के किनारे के साथ निकाला जाता है — उससे ज़्यादा नहीं. Lymph nodes नियमित रूप से साफ़ नहीं किए जाते, क्योंकि GIST उनमें कम ही फैलता है; margin इजाज़त दे तो पूरा आमाशय निकालने की जगह wedge या segment निकालकर अंग बचाया जाता है.
एक नियम जो कभी नहीं झुकता: गाँठ फटनी नहीं चाहिए. गाँठ की capsule में छोटी सी दरार भी पेट में कोशिकाएँ बिखेर देती है, और गाँठ कितनी भी छोटी हो, मरीज़ सबसे ज़्यादा जोखिम वाले समूह में आ जाता है. इसलिए गाँठ को कभी पकड़ा नहीं जाता. उसे आसपास की स्वस्थ दीवार से संभाला जाता है, शरीर से बाहर निकलने से पहले bag में रखा जाता है, और दूरबीन से संभालने में जोखिम लगे तो operation open होता है.
GIST कैसे पकड़ा जाता है, कौन सी जाँच पक्का करती है, और कब operation की जगह या उससे पहले गोली दी जाती है — यह आमाशय cancer की robotic surgery के page पर और मुलाक़ात में समझाया जाता है; यह page operation और उसमें robot क्या बदलता है, इसके बारे में है.
आमाशय के लिए, अच्छी जगह पर लगभग पाँच सेंटीमीटर तक दूरबीन या robot, और सात-आठ सेंटीमीटर या ज़्यादा हो तो open. जगह आकार जितनी ही अहम है: पिछली दीवार, भोजन नली का जोड़ और आमाशय का मुँह — हर एक बदलता है कि गाँठ तक कैसे पहुँचा जाए और दीवार कैसे बंद हो.
| कहाँ और कितनी बड़ी | आम तरीका | क्या तय करता है |
|---|---|---|
| आमाशय, लगभग पाँच सेंटीमीटर तक, अगली दीवार या बड़ा मोड़ | Robot या दूरबीन से wedge | आसान पहुँच; staple या टाँकों से बंद करने पर आमाशय का आकार बना रहता है |
| आमाशय, पिछली दीवार | Robot या दूरबीन, lesser sac खोलकर | आमाशय के पीछे के ऊतक से पहुँच; theatre में endoscopy जगह दिखा सकती है |
| आमाशय, भोजन नली के जोड़ या मुँह के पास | Robot या दूरबीन से wedge, दीवार हाथ के टाँकों से | लंबी staple line की जगह हाथ के टाँके रास्ता सँकरा होने से रोकते हैं |
| आमाशय, सात-आठ सेंटीमीटर से बड़ी, नाज़ुक, या बहुत bleeding | Open | Capsule के लिए ज़्यादा सुरक्षित; पूरी पहुँच |
| छोटी आँत (jejunum या ileum) | Segment निकालना — आकार के हिसाब से robot, दूरबीन या open | छोटा टुकड़ा निकलता है और सिरे जोड़े जाते हैं |
| Duodenum, पित्त नली के मुँह के पास | Tumour board तय करता है, अक्सर गोली के बाद | Ampulla बचेगा या नहीं, यह उससे साफ़ दूरी पर निर्भर है |
बड़ी, या भोजन नली के जोड़ या पित्त नली के मुँह से सटी GIST में अक्सर पहले imatinib की गोली छह से बारह महीने दी जाती है, ताकि छोटा, अंग बचाने वाला operation मुमकिन हो. फिर operation तब होता है जब लगातार दो scan में गाँठ का सिकुड़ना रुक जाए.
चार बातें: मुड़ने वाले औज़ार जो वहाँ आमाशय की दीवार हाथ से सिलते हैं जहाँ stapler रास्ता सँकरा करता; बड़ा, स्थिर दृश्य ताकि गाँठ के चारों ओर स्वस्थ किनारा उतना ही रहे जितना ज़रूरी; गाँठ के बगल की दीवार की बारीक पकड़, ताकि गाँठ ख़ुद कभी न पकड़ी जाए; और आमाशय की पिछली दीवार तक आसान पहुँच.
भोजन नली के जोड़ या pylorus के पास, आमाशय की लंबाई में चलाया stapler मुँह को खींचकर सँकरा कर सकता है, और मरीज़ को उल्टी या निगलने में तकलीफ़ हो सकती है. हाथ के टाँके इससे बचाते हैं, पर सीधे दूरबीन औज़ारों से ports के रास्ते टाँके लगाना धीमा और कठिन है. Robot के औज़ार कलाई की तरह मुड़ते हैं, इसलिए दीवार मुँह की आड़ी दिशा में बंद होती है — जिस दिशा में रास्ता चौड़ा रहता है.
ज़रूरत से बड़ा wedge मरीज़ का ज़रूरी आमाशय ले जाता है; बहुत तंग wedge में किनारे पर गाँठ रह जाने का जोखिम. बड़े दृश्य में wedge की रेखा गाँठ को जितना किनारा चाहिए उतने के साथ खींची जाती है, ज़्यादा नहीं. गाँठ को बगल की आमाशय दीवार से उठाया जाता है, अपनी सतह से कभी नहीं, और उसे अलग करते समय ऊपर gas का दबाव कम रखा जाता है.
आख़िर में नली से हवा या रंग डालकर जोड़ जाँचा जाता है, और गाँठ पेट के अंदर ही bag में रखकर छोटे चीरे से बाहर निकाली जाती है.
मरीज़ पीठ के बल, सिर ऊँचा. नाभि के पास camera port, ऊपरी पेट में robotic ports और सहायक के लिए एक port लगाया जाता है, और सब जमने के बाद robot जोड़ा जाता है. अंदर की ओर उगने वाला GIST बाहर से दिखता भी नहीं, इसलिए theatre में endoscope डालकर उसकी ठीक जगह दिखाई जाती है.
पहली नज़र पूरे पेट पर — झिल्ली, liver की सतह और omentum — क्योंकि वहाँ पहले से फैला GIST plan बदल देता है. पिछली दीवार की गाँठ के लिए आमाशय और बड़ी आँत के बीच की चर्बी की चादर खोलकर आमाशय के पीछे की जगह खोली जाती है. आमाशय की दीवार से झलकती endoscope की रोशनी गाँठ के किनारे दिखाती है, ताकि उसके चारों ओर wedge planned हो.
आम operation आमाशय की दीवार का wedge है. बड़ा operation — आमाशय का हिस्सा या पूरा आमाशय निकालना — तभी किया जाता है जब wedge से गाँठ निकले और काम करने लायक़ आमाशय न बचे; और यह संभावना consent में समझाई जाती है, क्योंकि कभी-कभी यह table पर तय होता है.
GIST को cancer की तरह lymph nodes समेत आमाशय निकालने की ज़रूरत नहीं होती. गाँठ ठीक भोजन नली के जोड़ पर बैठी हो, या मुँह का इतना हिस्सा घेरे हो कि wedge के बाद बहुत कम बचे — वहाँ बड़ा operation सही जवाब हो सकता है. Operation से पहले की गोली अक्सर इसी से बचने के लिए दी जाती है.
Wedge के बाद pathology report में कटे किनारे पर गाँठ की कोशिकाएँ दिखें, तो दूसरा operation अपने आप नहीं होता. गाँठ के जोखिम और आगे के इलाज के सामने tumour board में इसे तौला जाता है.
छोटी आँत का GIST आँत के छोटे टुकड़े के साथ निकाला जाता है और दोनों सिरे जोड़े जाते हैं. Duodenum में operation पित्त और अग्नाशय के रस के मुँह को बचाने के लिए चुना जाता है: पर्याप्त साफ़ दूरी हो तो wedge या segment, और न हो तभी बड़ा operation.
छोटी आँत का GIST अक्सर bleeding या रुकावट के बाद पकड़ा जाता है. आँत का टुकड़ा छोटे चीरे से बाहर लाकर, या तरीके के हिसाब से अंदर ही, जोड़ा जाता है. सिर्फ़ असामान्य दिखने वाले lymph nodes का नमूना लिया जाता है.
Duodenum के GIST में सबसे ज़्यादा planning चाहिए. गाँठ duodenum के पहले या आख़िरी हिस्से में हो तो आम तौर पर स्थानीय रूप से निकाली जा सकती है. Ampulla के बगल में हो, तो पर्याप्त साफ़ दूरी होने पर ampulla बचाकर segment निकाला जाता है; वरना Whipple’s operation चाहिए. यहाँ अक्सर पहले गोली सुझाई जाती है, ताकि गाँठ ampulla से दूर सिकुड़ जाए.
दूरबीन से संभालने में capsule ख़तरे में लगे, गाँठ scan से बड़ी या चिपकी निकले, bleeding तुरंत क़ाबू में न आए, या wedge से रास्ता खुला न रहे — तब operation open में बदला जाता है. यह consent का हिस्सा है और जल्दी किया जाता है.
GIST में तर्क सीधा है. एक surgeon के तौर पर कहूँ — बड़ा निशान भर जाता है; फटी गाँठ मरीज़ का जोखिम समूह हमेशा के लिए बदल देती है. गाँठ टुकड़ों में निकालने से बेहतर Dr Harsh Shah robotic operation को open में बदलना चुनते हैं.
तीनों वही निकालते हैं: गाँठ, पूरी, स्वस्थ दीवार के साफ़ किनारे के साथ, नियमित lymph node सफ़ाई के बिना. फ़र्क़ चीरे में, जोड़ या मुँह के पास दीवार कैसे बंद होती है इसमें, और किस गाँठ के लिए कौन सा ठीक है इसमें है.
| Open | दूरबीन (laparoscopic) | Robotic | |
|---|---|---|---|
| चीरा | ऊपरी पेट में चीरा | Ports और छोटा चीरा | Ports और छोटा चीरा |
| गाँठ संभालना | हाथ से, बगल की दीवार के ज़रिए | औज़ार बगल की दीवार पर | बारीक मुड़ने वाले औज़ार बगल की दीवार पर |
| जोड़ या मुँह के पास बंद करना | हाथ के टाँके | Staple, या मुश्किल से हाथ के टाँके | मुड़ने वाले औज़ारों से हाथ के टाँके |
| पिछली दीवार की गाँठ | सीधी | कठिन | Lesser sac खोलकर स्थिर पहुँच |
| ख़ून बहना | ज़्यादा | कम | कम |
| निकाले जाने वाले lymph nodes | सिर्फ़ शक वाले | उतने ही | उतने ही |
| Hospital में रुकना और काम पर लौटना | सबसे लंबा | कम | कम |
| किसके लिए ठीक | बड़ी, नाज़ुक या bleeding वाली गाँठ; emergency | लगभग पाँच सेंटीमीटर तक की अच्छी जगह की आमाशय GIST | अच्छी जगह की आमाशय GIST, जोड़ या मुँह के पास वाली भी; छोटी आँत |
ज़्यादातर छोटी-मझोली आमाशय GIST में दूरबीन और robot एक ही नतीजे तक पहुँचते हैं. Robot का फ़ायदा वहाँ केंद्रित है जहाँ जोड़ बंद करना कठिन है.
Wedge के बाद रिकवरी जल्दी: उसी दिन बिस्तर से बाहर, शाम को घूँट, पहले दिन तरल और दूसरे दिन नरम खाना — आम तौर पर नाक की नली या drain के बिना. ज़्यादातर मरीज़ कुछ दिनों में घर जाते हैं; duodenum के operation में थोड़ा ज़्यादा समय.
छुट्टी से पहले टीम पक्का करती है कि histology की माँग में mitotic count, तीन दिशाओं में आकार और capsule पूरी थी या नहीं — यह लिखा है. ये बातें जोखिम समूह तय करती हैं, और जोखिम समूह तय करता है कि आगे क्या.
ऊँचे जोखिम वाले GIST के बाद आम तौर पर तीन साल imatinib की गोली दी जाती है, mutation test पक्का करे कि गोली असर करेगी उसके बाद; कुछ तरह के GIST पर यह असर नहीं करती, उन्हें नहीं दी जाती. Follow-up CT जोखिम समूह के हिसाब से planned — जोखिम ज़्यादा हो तो ज़्यादा बार, और ख़ासकर imatinib बंद होने के बाद के सालों में, जब गाँठ लौटने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है. बुख़ार, पेट में नया दर्द, काला दस्त या ख़ून की उल्टी — तुरंत बताएँ.
★★★★★
“Excellent doctor for stomach cancer. We r very happy. Recommend for gastro cancer treatment in Ahmedabad”
★★★★★
“I had a truly positive experience with Dr. Harsh Shah. He is not only highly knowledgeable but also very compassionate and patient in explaining every detail. I underwent CRS HIPEC surgery under his care, and I couldn’t have asked for a better doctor. The entire process was smooth, and his expertise made a complex procedure feel manageable. Post-surgery recovery was well-monitored, and he was always available for any concerns. Highly recommend Dr. Harsh Shah for anyone needing advanced surgical oncology care.”
★★★★★
“Dr harsh operated my sister for liver cancer .we came for follow up .Now she is good. Thank u so much sir”
Centre की दोनों Google listings पर अभी कोई review GIST का नाम नहीं लेता. नीचे आमाशय cancer के एक मरीज़ और Dr Harsh Shah के दूसरे cancer के दो मरीज़ों के reviews हैं — जैसे लिखे गए, वैसे ही. Video में मरीज़ आमाशय cancer के operation के बाद बात करते हैं — GIST wedge से अलग गाँठ और बड़ा operation.
Purshottam Meena · Google review
Akram Khan · Google review
Natu Vadalia · Google review
Dr Harsh Shah का video देखें: Gastric GIST की Laparoscopic Surgery कैसे होती है (YouTube).
Robotic GIST operation का ख़र्च दूरबीन या open से ज़्यादा है — robotic औज़ारों की वजह से. Theatre में endoscopy, table पर तय होने वाला बड़ा operation या ज़्यादा दिन रुकना ख़र्च बदलते हैं. तरीका तय होते ही office लिखित estimate बनाता है.
Policy इजाज़त दे तो Apollo Hospital, Bhat में cashless भर्ती की व्यवस्था होती है, और pre-authorisation के काग़ज़ office तैयार करता है. पूछ लें कि policy robotic surgery को कवर करती है या नहीं और कितनी रक़म तक, और operation से पहले या बाद की imatinib गोली को कैसे गिनती है. Policy के काग़ज़, photo ID, scan disc समेत सारी reports और अभी की दवाओं की सूची साथ लाएँ.
यह गाँठ के आकार, जगह और जाँच पर निर्भर है, और मुलाक़ात में तय होता है. Operation सुझाया जाए तो लक्ष्य सिर्फ़ गाँठ को पूरा, बिना फटे निकालना है — अंग बचाकर.
कम ही. GIST को cancer जैसी gastrectomy नहीं, स्वस्थ दीवार का किनारा चाहिए. Wedge से काम करने लायक़ आमाशय न बचे, तभी बड़ा operation होता है.
हाँ, आम तौर पर जब गाँठ लगभग पाँच सेंटीमीटर तक और wedge लायक़ जगह पर हो. बड़ी, नाज़ुक या bleeding वाली गाँठ का operation open होता है.
फटा GIST पेट में कोशिकाएँ बिखेरता है और मरीज़ सबसे ज़्यादा जोखिम वाले समूह में चला जाता है. गाँठ कभी पकड़ी नहीं जाती, bag में बाहर आती है, और जोखिम लगे तो operation open होता है.
आमाशय के wedge के बाद operation के दिन घूँट, पहले दिन तरल और दूसरे दिन नरम खाना. Duodenum के operation में एक-दो दिन ज़्यादा लगते हैं.
तभी, जब report गाँठ को ऊँचे जोखिम वाले समूह में रखे और mutation test दिखाए कि imatinib असर करेगी. तब आम तौर पर तीन साल ली जाती है.
Shah’s Gastro, Cancer & Robotic Surgery Centre — Gota, Ahmedabad
Consultation, scan और biopsy की reports देखना, second opinion, follow-up.
Google: 4.9 · 53 reviews
Apollo Hospital — Bhat, Gandhinagar
भर्ती, robotic और open surgery, और hospital में देखभाल.
Google: 5.0 · 25 reviews
GIST के operation के लिए पूरे गुजरात, दक्षिण राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश से मरीज़ आते हैं.
इस centre पर आमाशय और GI cancer की surgery के बारे में और: Robotic stomach cancer surgery, Ahmedabad · इस centre पर GI cancer की surgery · इस centre पर robotic cancer surgery · आमाशय cancer — समझिए · छोटी आंत के cancer का robotic operation
CT की report, endoscopy या endoscopic ultrasound की report और biopsy हुई हो तो उसकी report appointment से पहले भेज सकते हैं, ताकि मुलाक़ात शुरू होते समय वे पढ़ी जा चुकी हों. Operation robot से, दूरबीन से या open होगा — यह मुलाक़ात में जाँच के बाद तय होता है. Call करें +91-63590-11009 WhatsApp पर लिखें
Swasth Parivar: twice a month, practical advice on recovery, diet and warning signs. No advertising. Stop any time.
Your number is used for these updates and for the clinic to reach you. It is never sold or passed on. To stop, reply STOP on WhatsApp.